{"_id":"5f5cf6dc8ebc3e4c9418b4c5","slug":"lohramau-rob-girder-damaged-sultanpur-news-lko539828360","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहरामऊ आरओबी का गर्डर क्षतिग्रस्त, एकल हुई आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहरामऊ आरओबी का गर्डर क्षतिग्रस्त, एकल हुई आवाजाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बने आरओबी के दक्षिणी छोर के पिलर का गर्डर टूटने से रास्ते के बीच में दरार आ गई। जानकारी होने पर राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यदायी संस्था ने शनिवार को उसे दुरुस्त करने का काम शुरू किया। विभागीय बोर्ड लगाकर एकल राह से वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है।
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज के दक्षिणी क्षोर पर स्थित अंतिम पिलर का गर्डर का जोड़ टूटने से सड़क व पुल के बीच दरार आ गई है। शनिवार को सुबह रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर गड्ढा व दरार दिखने से इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यदायी संस्था को दी।
इसके बाद पुल पर मरम्मत का काम शुरू किया गया। आरओबी के दोनों तरफ एकल राह से धीमी गति से संकेतक लगाकर पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। पुल और सड़क के ज्वॉ इंटर का गर्डर मशीन से जोड़ा जा रहा है व ओवरब्रिज की सड़क भी दुरुस्त की जा रही है। मौके पर मौजूद इंजीनियर एसएन शर्मा ने बताया कि गर्डर टूटने से कुछ दिक्कत आई है। ओवरब्रिज पर एकल मार्ग कर मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है।