फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Locks of six shops broken in a single night

Sultanpur News: एक ही रात में छह दुकानों के ताले टूटे

Sun, 10 Mar 2024 12:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Locks of six shops broken in a single night
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार रात छह दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी समेत करीब दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। चोरी की वारदात से व्यापारियों में रोष है। वहीं पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा बाईपास के निकट शिवनगर मोहल्ले में शुक्रवार रात चोर एक स्पोर्ट्स क्लब व एक टाइल्स की दुकान का ताला तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। दोनों दुकानों के बगल स्थित आयरन स्टोर की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर चोर नकदी उड़ा ले गए।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स आइटम की दुकान से जूते, जींस, सामान समेत 15 हजार की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। वहीं क्षेत्र के मदनपुर चौराहे पर स्थित मेडिकल हॉल, जन सुविधा केंद्र व सिलाई सेंटर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यहां पर भी चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह वारदात के बारे में लोगों को जानकारी हुई। चोरी का पता चलने पर बड़ी संख्या में कस्बे के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। व्यापारियों ने वारदात की जानकारी लंभुआ कोतवाली पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस चोरी की जांच शुरू कर दी है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। व्यापारियों की तरफ से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। केस दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed