फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   locker found behind the land during construction work

पुश्तैनी जमीन पर भवन निर्माण के दौरान निकली तिजोरी

Sat, 07 Aug 2021 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
locker found behind the land during construction work
1. भदैंया के मिश्रौली गांव में जमीन से निकली तिजोरी। - फोटो : SULTANPUR
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के मिश्रौली गांव में शुक्रवार की देर शाम पुश्तैनी जमीन पर भवन निर्माण के लिए हो रही नींव की खुदाई में एक भारी-भरकम तिजोरी मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तिजोरी को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवाया है। पुलिस जमीन के मालिक की मौजूदगी में तिजोरी खोलने की बात कह रही है। ग्रामीणों के अनुसार तिजोरी में सोने-चांदी के जेवरात हो सकते हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी संतराम बरनवाल के पूर्वज सराफा का काम करते थे। करीब 25 वर्ष पहले संतराम बरनवाल ने अपने हिस्से की पुश्तैनी जमीन अपने भतीजे विनोद बरनवाल को दे दी थी। वर्तमान में संतराम सपरिवार लखनऊ में मकान बनाकर व्यवसाय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा की दी गई जमीन पर विनोद बरनवाल मकान बनवाने के लिए नींव की खोदाई करा रहे थे। शुक्रवार की शाम नींव की खोदाई के दौरान एक भारी-भरकम तिजोरी दिखाई दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने जमीन में तिजोरी पाए जाने की सूचना एसओ गौरीशंकर पाल को दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और तिजोरी को ट्रैक्टर की मदद से नींव से बाहर निकाला और उसे कब्जे में लेकर विनोद बरनवाल के घर के सामने रखवा दिया।
ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को बताया कि यह जमीन विनोद के चाचा संतराम की पुश्तैनी जमीन है। जमीन पर पुराना कच्चे का घर था, जो मलबे में तब्दील हो गया था। इसी जमीन पर विनोद मकान बनवा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार नींव की खोदाई के दौरान जमीन से निकली तिजोरी का वजन करीब तीन क्विंटल है। तिजोरी में चोने-चांदी के आभूषण होने की संभावना है।
भूमि के स्वामी के सामने खुलेगी तिजोरी
भदैंया। कोतवाली देहात थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल ने बताया कि तिजोरी को कब्जे में लेकर सुरक्षित रखवाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह जमीन संतराम की पुश्तैनी थी और उनके यहां सराफा का काम होता था। तिजोरी मिलने की सूचना संतराम को दी गई है। उनके आने पर तिजोरी को पुलिस के सामने खोला जाएगा।

चाचा को दी तिजोरी मिलने की सूचना
भदैंया। मिश्रौली गांव निवासी विनोद बरनवाल ने बताया कि चाचा ने उन्हें अपनी पुश्तैनी जमीन दी है। जमीन में तिजोरी मिली है। इसकी सूचना उन्होंने चाचा को दे दी है। चाचा ने बताया है कि एक-दो दिन में वे लखनऊ से आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed