{"_id":"572cd1a04f1c1bf2285cd08f","slug":"liza-and-mridushi-tops-in-amethi-and-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने किया कमाल, लीजा और मृदुषी टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने किया कमाल, लीजा और मृदुषी टॉपर
Amarujala Bureau
Updated Fri, 06 May 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों ने संजोए भविष्य के सपने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएससीई से संबद्ध जिले के इकलौते स्कूल गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को घोषित हुए रिजल्ट में नामांकित 40 बच्चों में से सभी उत्तीर्ण रहे। विद्यालय की मृदुषी त्रिपाठी ने 92.6 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है।
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन का शुक्रवार को 10वीं एवं 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ। जिले में गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल में 10वीं की कक्षाएं संचालित हैं। स्कूल की प्रिंसिपल तेजिंदर कौर के मुताबिक नामांकित 40 में 39 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
एक छात्र द्वितीय श्रेणी में पास हुआ। 92.6 प्रतिशत अंक पाकर मृदुषी त्रिपाठी प्रथम स्थान पर रहीं। गार्गी त्रिपाठी को 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान मिला। निवेदिता यादव 91.6 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहीं। देवेश प्रताप सिंह को 91.2 प्रतिशत अंक मिला।
विज्ञापन