फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Living in the heat of the sun is difficult

Sultanpur News: सूरज की तपिश से जीना मुहाल

Thu, 21 May 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 21 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Living in the heat of the sun is difficult
दोपहर में सूनी पड़ी शहर की सड़क।
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी और झुलसाने वाली धूप ने बुधवार को लोगों का जीना मुहाल कर दिया। सुबह नौ बजे के बाद ही सूर्य की तपिश इतनी तेज हो गई कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर तक धरती तवे की तरह तपने लगीं और बाजारों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग चेहरे और सिर को कपड़ों से ढंककर छांव तलाशते नजर आए।
विज्ञापन


जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवा और उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। घरों में लगे एसी और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हुए। कूलर गर्म हवा उगलते रहे, जबकि ओवरलोड के कारण एसी बार-बार ट्रिप होकर बंद होती रहीं।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक बाजारों और सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही। लोग पानी की बोतल, छाता और गमछा लेकर ही घरों से निकलने को मजबूर दिखे। तेज गर्मी का असर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर भी पड़ा और मोबाइल फोन तक हैंग होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लू और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उल्टी, दस्त, चक्कर और कमजोरी की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने लोगों को तेज धूप से बचने और अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है।


शाम को धूप का असर कम होने पर बाजारों में फिर से चहल-पहल लौट आई। लोग खरीदारी और जरूरी सामान लेने के लिए घरों से बाहर निकले, जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed