फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Live in a foreign country and collect ration from the village.

Sultanpur News: रहते हैं परदेस में, और राशन उठाते हैं गांव से

Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 05 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Live in a foreign country and collect ration from the village.
कुड़वार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में अपात्रों को राशन दिए जाने का मामला सामने में आया है, जिसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सरकारी राशन की दुकानों पर ऐसे लोगों को राशन बांटा जा रहा है, जो बाहर रहते हैं। कुड़वार क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण के तहत 77 उचित दर की दुकानें संचालित हैं।
विज्ञापन

कुड़वार विकास क्षेत्र के रामकिशोर, दीन दयाल, राजेंद्र प्रसाद, दीपक समेत अन्य ग्रामीणों के मुताबिक कुड़वार सरकौड़ा , धरावां , गंजेहड़ी, कोटिया व कोटा ग्राम पंचायत में ऐसे लोगोें को राशन दिया जा रहा है, जो परदेश में रहते हैं। यहां पर उनके नाम का राशन कोटेदार की मिलीभगत से बांटा जा रहा है। वह पात्रता श्रेणी के दायरे से बाहर हैैं। यदि प्रकरण की जांच कराई गई तो सत्यता सामने आ जाएगी। करीब 500 अपात्रों को पात्र गृहस्थी व अंत्योदय का राशन दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



पूर्ति निरीक्षक नन्हें सिंह ने बताया कि सत्यापन में अपात्र लोगों का राशन कार्ड निरस्त किया गया है। शेष की सूची मुख्यालय भेजी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें अपात्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। पूर्ति निरीक्षक से जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed