{"_id":"6aa6ec95eb06924b7009d4a3","slug":"lions-club-honored-teachers-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-164855-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लायंस क्लब ने शिक्षकों का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लायंस क्लब ने शिक्षकों का किया सम्मान
Mon, 14 Sep 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लायंस क्लब सेंट्रल की ओर से शनिवार देर शाम शिक्षक सम्मान का आयोजन शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त तीन अध्यापकों सहित छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब सुल्तानपुर सेंट्रल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रागिनी जायसवाल, सचिव रोमाना मसूद, कोषाध्यक्ष सतपाल सिंह और जीआईसी के पूर्व प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने शिक्षकों के परिचय की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में राजकीय इंटर काॅलेज के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक केशव प्रसाद सिंह, केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ. बबीता जैन और दीपा द्विवेदी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पल्लवी सिंह, मधुसूदन इंटर काॅलेज के गणित शिक्षक संजय श्रीवास्तव और गोपाल पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सीमा सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आजाद सेठ, विनोद जायसवाल, सीए सौरभकांत, एके अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।