{"_id":"585d544e4f1c1b1917e39f71","slug":"limited-cash-given-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाताधारकों को दिया गया सीमित कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाताधारकों को दिया गया सीमित कैश
Amarujala Bureau
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
परेशान हो रहे खाताधारक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक शाखाओं पर शुक्रवार को सीमित भुगतान दिया गया। शहरी क्षेत्र के बैंकों में कैश दिया गया। वहीं ग्रामीण बैंक और डाकघर की उपशाखाओं में भुगतान की समस्या रही। ग्रामीण क्षेत्र की बैंक शाखाओं में खाताधारकों की जरूरत के मुताबिक भुगतान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित करीब 100 शाखाओं में कैश की समस्या से बैंक अधिकारी व खाताधारक शुक्रवार को परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई शाखाओं पर शुक्रवार की दोपहर तक करेंसी चेस्ट नहीं पहुंच सका। इस वजह से भुगतान में बाधा आई। नगर स्थित प्रमुख बैंक शाखाओं में खाताधारकों को सीमित भुगतान दिया गया। बैंक शाखाओं में 5,000 से लेकर 10,000 रुपये देकर काम चलाया गया।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कूरेभार, बल्दीराय, धनपतगंज, गुप्तारगंज, कटका, मोतिगरपुर की बैंक आफ बड़ौदा व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं पर दोपहर के पहले ही कैश खत्म हो गया। कादीपुर, लंभुआ, भदैंया, कुड़वार समेत अन्य जगह पर भुगतान जरूरत के मुताबिक नहीं पहुंच सका। खाताधारकों को सुबह से लाइन लगाने के बाद निराश होकर लौटना पड़ा। डाकघर की मुख्य शाखा को छोड़कर अन्य उप शाखाओं पर भी सीमित भुगतान देकर ही काम चलाया गया।
विज्ञापन