फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lightning struck amid strong winds and rain, scorching three workers

Sultanpur News: तेज हवा आैर बारिश के बीच गिरी बिजली, तीन मजदूर झुलसे

Fri, 20 Mar 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck amid strong winds and rain, scorching three workers
भदैंया में ईंट भट्ठे के पास बिजली गिरने से घायलों को ई-रिक्शा पर लादकर सीएचसी ले जाते लोग। स्रो
सुल्तानपुर। तेज हवा और बारिश ने जिले में दोहरी चोट दी है। तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई, वहीं लंभुआ के भदैंया गांव में बिजली गिरने से तीन भट्ठा मजदूर झुलस गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है। बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई, शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अचानक आसमान में बादल छा गए और कुछ देर में गरज-चमक के बीच बारिश शुरू हो गई। बारिश और हवा के बीच लंभुआ के भदैंया गांव स्थित ईंट भट्ठे पर सुबह 9:30 बजे बिजली गिरने से तीन मजदूर झुलस गए। घायलों में निकेश (14), चेतराम (27) और सुंदरम (12) शामिल हैं। सभी को सीएचसी भदैंया में भर्ती कराया गया, जहां से चेतराम को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

बारिश से खेतों में तैयार पिछैती गेहूं की फसल खेत में बिछ सी गई।
किसानों का कहना है कि जब फसल को पानी की जरूरत थी, तब बारिश नहीं हुई और अब कटाई के समय मेहनत पर पानी फिरने का खतरा है। पंकज मिश्रा, शिवगोपाल और अनूप पांडेय ने बताया कि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो तैयार फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। लंभुआ, दूबेपुर और कुड़वार क्षेत्र में बारिश से खेतों में खड़ी व कटी फसलें गिर गईं। भदैंया क्षेत्र में किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े और फसल बचाने की जद्दोजहद में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed