फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   life is suffering from cold wave

शीतलहरी ने कंपाया, भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल

Fri, 20 Dec 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
life is suffering from cold wave
सुल्तानपुर। जिले में चल रही शीतलहरी का कहर शुक्रवार को भी जारी रहा। शीतलहरी ने लोगों को रात और सुबह-शाम कंपा दिया है। भीषण ठंड ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन

दोपहर के समय धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल गई। शाम होने पर एक बार फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के बादल छाए रहने, बारिश नहीं होने और हवा सामान्य गति से पछुवा चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी जिले में कड़ाके की ठंड का कहर जारी रहा। कई दिनों से चल रही शीतलहरी ने लोगों को कंपा दिया। भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। ठंड के दौरान सफर करने वाले लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप निकल आने पर लोगों को कुछ राहत मिल गई। लोगों ने जगह-जगह पर इकट्ठा होकर धूप का आनंद लिया। शाम होने पर एक बार फिर से गलन भरी ठंड शुरू हो गई।
गलन भरी ठंड होने के बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान में हल्के बादल छाए रहने, बारिश नहीं होने और हवा सामान्य गति से पछुवा चलने की संभावना जताई है।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed