फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   life imprisonment for two murderers

सुल्तानपुर: दो हत्यारों को उम्रकैद की सजा

Wed, 15 Feb 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 15 Feb 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
life imprisonment for two murderers
सुल्तानपुर। दोस्तपुर कस्बे में सात साल पहले हुई हत्या के मामले में अपर सेशन जज राजेश मणि त्रिपाठी ने बुधवार को दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने दोषियों पर 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन के मुताबिक अंबेडकरनगर जिले के भीटी निवासी ओमप्रकाश के नाती अमित और अंकित अग्रहरि वहीं के महरुआ थाना क्षेत्र के नरहरपुर में कैटरिंग का काम करते थे। 14 मई 2016 को वे बाइक से कादीपुर की तरफ जा रहे थे। शाम को दोस्तपुर कस्बे से आगे बढ़ने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रोककर अमित और अंकित अग्रहरि को गोली मार दी थी। इलाज के लिए ले जाते समय अमित की रास्ते में मौत हो गई, जबकि अंकित का लंबे समय तक इलाज चला।
विज्ञापन

अज्ञात में दर्ज हत्या व जानलेवा हमले के मुकदमे में पुलिस ने इरशाद अहमद उर्फ बबलू और लवकुश सिंह निवासीगण परवरभाटी, थाना भीटी, अंबेडकरनगर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने इरशाद अहमद उर्फ बबलू और लवकुश सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद और 65 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed