फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lead... Filthy water in potholes; commuters face increased difficulties.

Sultanpur News: लीड.. गड्ढे में गंदा पानी, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 10 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lead... Filthy water in potholes; commuters face increased difficulties.
बस स्टेशन पर जमा गंदा पानी 
सुल्तानपुर। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के दावे बारिश में बेअसर नजर आ रहे हैं। मुख्य प्रवेश द्वार के पास सड़कनुमा गड्ढे में भरा गंदा पानी यात्रियों के लिए मुसीबत बना है। बस पकड़ने के लिए लोगों को सड़ांध मारते पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। पानी में जमा कचरे और गंदगी से संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बारिश के बाद बस स्टेशन परिसर में जलभराव हो गया। बुधवार को तेज धूप निकलने के बावजूद मुख्य गेट के पास पानी नहीं सूखा। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी जमा रहा। गड्ढों में कीचड़ और कचरा जमा होने से स्थिति और खराब हो गई। बसों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

परिसर में जगह-जगह बने गड्ढे भी यात्रियों के लिए खतरा बने हुए हैं। पानी भरे गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से फिसलने और गिरने का डर बना रहता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। सामान लेकर बस पकड़ने पहुंचे यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने बताईं दिक्कतें
यात्री अशोक कुमार, राजेश, सुखलाल यादव और कन्हैया ने बताया कि बारिश होते ही परिसर में जलभराव आम समस्या बन जाती है। पानी निकलने के बाद भी कई घंटे तक कीचड़ और गंदगी पसरी रहती है। यात्रियों ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने, गड्ढों को भरवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है।

पानी निकालने के निर्देश, गड्ढे भी भरेंगे
एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि बारिश के दौरान परिसर में जलभराव की जानकारी है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए संबंधित कर्मचारियों को पानी की निकासी कराने के निर्देश दिए गए हैं। परिसर में बने गड्ढों को चिह्नित कर भरवाने के साथ ही सफाई और यात्री सुविधाओं पर ध्यान देने को कहा गया है।

बस स्टेशन पर जमा गंदा पानी 

बस स्टेशन पर जमा गंदा पानी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed