{"_id":"6a6651305f9fe8027305703e","slug":"launch-of-dr-suryadeens-book-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-161395-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डॉ. सूर्यदीन की पुस्तक का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डॉ. सूर्यदीन की पुस्तक का लोकार्पण
Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर में पुस्तक का विमोचन करते साहित्यकार। स्रोत- ग्रामीण
कादीपुर। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने कस्बे के सेंट्रल पब्लिक स्कूल सभागार में रविवार को गुजरात के साहित्यकार डॉ. सूर्यदीन यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व पर एक संगोष्ठी आयोजित की। इस अवसर पर सूर्यदीन यादव आलोचना भावयित्री नामक ग्रंथ का लोकार्पण किया गया।
संत तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय साहित्येंदु ने सूर्यदीन यादव के लोकजीवन आधारित लेखन को हिंदी साहित्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। संगोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप ने की। मुख्य वक्ता कहानीकार दिनेश प्रताप सिंह चित्रेश ने उनके गुणात्मक लेखन की सराहना की। परिषद के जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे प्रजापति ने बताया कि डॉ. यादव ने समाज के वंचित लोगों को केंद्र में रखकर रचनाएं लिखी हैं। ग्रंथ का संपादन राम गोपाल सिंह और राम प्यारे प्रजापति ने किया है। संचालन अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिंह जटायु व आभार ज्ञापन महामंत्री डॉ. करुणेश भट्ट ने किया। संवाद