फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Land prices will rise by 20 percent

20 फीसदी तक बढ़ जाएंगे जमीन के दाम

Sat, 16 Jul 2016 11:12 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 16 Jul 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
 Land prices will rise by 20 percent
- फोटो : अमर उजाला
शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनों और भवनों के दाम फिर बढ़ जाएंगे। द्विवार्षिक पुनरीक्षण के तहत 10 से 20 फीसदी जमीनों व भवनों का रेट बढ़ाने की तैयारी चल रही है। जमीन और भवनों की उपयोगिता के हिसाब से सब रजिस्ट्रारों को प्रस्तावित रेट के निर्धारण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर प्रशासन फिर भूमि व भवनों का रेट पुनरीक्षित करने की तैयारी में जुटा है। द्विवार्षिक पुनरीक्षण के तहत डीएम सर्किल रेट को पुनरीक्षित कर प्रस्तावित रेट सूची बनाने का निर्देश सभी सब रजिस्ट्रारों को दिया गया है।
विज्ञापन


शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों का रेट वहां के बाजारू मूल्य का आकलन करते हुए उसके हिसाब से प्रस्तावित सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। सर्किल रेट के पुनरीक्षण की शुरू हुई कवायद से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के मकानों, दुकानों और जमीनों के दामों का बढ़ना फिर तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की मानें तो हर क्षेत्र में पांच से लेकर 20 फीसदी रेट जमीनों, दुकानों व मकानों के बढ़ जाएंगे। दाम बढ़ने से इसकी मार खरीदारों पर पड़ेगी। निर्देश मिलते ही सब रजिस्ट्रारों ने तैयारी शुरू कर दी है।


निर्देश के मुताबिक शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र का अलग सर्किल रेट होगा। इसमें भी शहर व ग्रामीण क्षेत्र के जमीनों एवं भवनों की उपयोगिता के हिसाब से रेट का निर्धारण किया जाना है। शहर में मुख्य मार्ग, मुख्य बाजार, आबादी क्षेत्र के हिसाब से प्रस्तावित रेट की सूची पुनरीक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed