फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Lakhs cheated in the name of garland supply in Mahakumbh

Sultanpur News: महाकुंभ में माला सप्लाई के नाम पर लाखों ठगे

Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 17 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of garland supply in Mahakumbh
एसपी कार्यालय का घेराव करते पहुंचीं महिलाएं
सुल्तानपुर। महाकुंभ के नाम पर भोले-भाले लोगों को ठगने से भी जालसाज बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला प्रकाश में आया जब महाकुंभ मेले में मोती की माला की सप्लाई की आड़ में एक प्राइवेट कंपनी के लोगों ने महिलाओं से लाखों ठग लिए।
विज्ञापन

शहर से सटे सैफुल्लागंज बाजार व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्यालय का घेराव किया। महिलाओं ने जालसाजों की गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं को देख एसपी कार्यालय में अफरातफरी मच गई। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने महिलाओं को बुलाकर वार्ता की और समझाया जिसके बाद महिलाएं वापस चली गईं।
विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि सैफुल्लागंज बाजार में स्किल स्कैन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का कार्यालय खुला था। इसी तरह अन्य कई बाजारों में भी कार्यालय खोलकर प्रति महिला 3100 रुपये जमा कराए गए थे। बडी संख्या में महिलाओं को माला की सप्लाई देने के नाम पर जोड़ा गया था। अब पैसे लेकर कंपनी के लोग फरार हो गए हैं। महिलाओं ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए निवेश की गई रकम को वापस दिलाने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि केस कोतवाली देहात थाने में पहले से ही दर्ज है। पुलिस आरोपियों की तलाश भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने में पहले से दर्ज है केस
एक जनवरी को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के जोगीबीर अहिमाने में करीब 60 महिलाओं से 1.86 लाख रुपये ठगी की शिकायत की गई। चांदा थाने की डरारी गांव निवासी राहुल सिंह की पत्नी खुशबू सिंह समेत अन्य पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर कोतवाली देहात थाने में केस दर्ज किया गया। पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर योगीवीर के पास मैरिजलान में स्किल स्कैन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का आफिस खोला गया। कंपनी के राजीव सिंह, विकास वर्मा ने बड़ी संख्या में महिलाओं से 3100 रुपये जमा कराए। राजीव महिलाओं को झांसा देकर उन्हें मोती की माला बनाने का काम दे रहा था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पैसा भी जमा किया। इसके बाद कंपनी का आफिस बंद हो गया। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

-,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed