{"_id":"67534ef05b115aa1140ed057","slug":"laborer-dies-after-being-crushed-by-roller-during-road-construction-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-123429-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क निर्माण के दौरान रोलर से दबकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क निर्माण के दौरान रोलर से दबकर मजदूर की मौत
Sat, 07 Dec 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद खड़ा रोलर
सुल्तानपुर। करौंदीकला थाना क्षेत्र के कटघर पूरे चौहान गांव में शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य के दौरान चालक की लापरवाही से रोलर के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सड़क का निर्माण ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
घटना से नाराज मजदूरों ने काम बंद कर दिया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सड़क निर्माण में बहराइच के 19 मजदूरों को लेकर ठेकेदार 19 नवंबर को यहां पर आया था। सभी मजदूर सड़क निर्माण के काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह सड़क के एक हिस्से में रोलर चल रहा था, जबकि दूसरे हिस्से में मजदूर तारकोल डाल रहे थे। इसी बीच बहराइच जिले के थैलिया पोस्ट रायपुर थाना खैरीघाट निवासी मनोज कुमार (24) का पांव फिसल गया। उसके उठने से पहले ही चालक ने बिना पीछे देखे रोलर को पीछे की तरफ बढ़ा दिया। रोलर के नीचे दबकर मनोज की दर्दनाक मौत हो गई।
मनोज की मौत से नाराज अन्य मजदूरों ने काम बंद कर दिया। मजदूरों ने रोलर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दुर्घटना के बारे में करौंदीकला थाने की पुलिस को जानकारी दी। करौंदीकला थाने के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
चचेरे भाई ने दर्ज कराया चालक पर केस
मृतक के चचेरे भाई सचिन ने रोलर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि काम बंद कर दिया गया है। अभी तक कोई भी विभागीय अधिकारी व ठेकेदार मौके पर नहीं आया है। एक साल पहले उसका विवाह हुआ था। कोई बच्चे नहीं है।
आर्थिक मदद देने का निर्देश
मौके पर एक्सईएन केके मिश्रा गए थे। उन्होंने ठेकेदार को मृतक मजदूर के परिजनों को आर्थिक मदद करने का निर्देश दिया है।
- आलोक सिंह, सहायक अभियंता, आरईडी