{"_id":"60ce2a988ebc3e6710708155","slug":"kutcha-house-collapsed-during-rain-death-of-elderly-sultanpur-news-lko5832181109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के दौरान ढहा कच्चा मकान, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के दौरान ढहा कच्चा मकान, बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। जिले में हो रही बरसात के दौरान शुक्रवार की देर रात एक कच्चा मकान भर-भराकर ढह गया। मकान के मलबे में दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
क्षेत्र के प्रतापपुर सलेमपुर गांव निवासी हनीफ (75) शुक्रवार की रात अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। देर रात अचानक कच्चा मकान बरसात के दौरान ढह गया। मकान के मलबे में हनीफ दब गए।
चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने मकान के मलबे को हटाकर हनीफ को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शनिवार को राजस्व कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों के पास भेज दी।
विज्ञापन
एसडीएम कादीपुर महेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जर्जर दीवार ढहने से बुजुर्ग पर की मौत
वलीपुर (सुल्तानपुर)। नलकूप के कमरे में रखी लकड़ी निकालते समय शनिवार की सुबह बुजुर्ग पर जर्जर दीवार ढह गई। आस-पास मौजूद लोगों ने मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बल्दीराय क्षेत्र के वलीपुर गांव में लतीफ (70) शनिवार की सुबह करीब 10 बजे नलकूप के कमरे में रखी लकड़ी निकाल रहे थे। अचानक पुरानी और जर्जर दीवार लतीफ पर भर-भराकर ढह गई।
आस-पास मौजूद लोग भागकर नलकूप पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद पारा चौकी इंचार्ज राजकुमार यादव और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया, तब एसआई ने शव का पंचनामा करके परिवारीजनों को सौंप दिया।