फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Koiripur soon be model station

जल्द आदर्श स्टेशन घोषित होगा कोइरीपुर

Thu, 04 Feb 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी रूट पर मौजूद कोइरीपुर रेलवे स्टेशन जल्द ही आदर्श रेलवे स्टेशन घोषित होगा। रेल मुख्यालय ने मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति के कई प्रस्तावों को मंजूर कर लिया है। राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव समेत आधा दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी के लिए डीआरएम की ओर से रेल मुख्यालय भेजा गया है।

विज्ञापन



पिछले महीनों उत्तर रेलवे मंडल उपभोक्ता सलाहकार समिति ने डीआरएम लखनऊ को जिले में यात्री सुविधाओं से संबंधित दर्जन भर प्रस्ताव दिए थे। समिति के सदस्य व सांसद प्रतिनिधि सुशील त्रिपाठी के प्रस्ताव पर रेल मुख्यालय ने कोइरीपुर रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसकी घोषणा होगी। उनके प्रस्ताव पर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट, दो स्वचालित सीढ़ियां, चांदा हॉल्ट पुन: चालू कराने, प्लेटफार्म नंबर एक का शेड प्रस्ताव, स्टेशन पर वाटर वेंडिंग का प्रस्ताव रेल मुख्यालय ने मंजूर कर लिया है। मंजूर कार्यों को शुरू कराने के लिए रेल मुख्यालय ने तिथियों का निर्धारण कर दिया है।
विज्ञापन


 कुछ कार्य मार्च माह से शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर राजधानी, बेगमपुरा एक्सप्रेस के ठहराव, लंभुआ स्टेशन पर आरक्षण काउंटर खोलने, डुप्लीकेट वरुणा एक्सप्रेस चलाने समेत कई प्रस्ताव को डीआरएम ने मंजूरी के लिए रेल मुख्यालय भेज दिया है। समिति के सदस्य ने बुधवार को हुई बैठक में अन्य प्रस्तावों में स्टेशन पर एक वीआईपी लॉज, एसी वेटिंग रूम, जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव, स्वचालित सीढ़ियों और लंभुआ स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने की मांग उठाई है। बताया कि डीआरएम ने सुविधाओं को बढ़ाने का आश्वासन दिया है। स्वीकृत कार्य जल्द ही शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed