फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   KNIT Labs to be repaired by 200 million

केएनआईटी की जर्जर प्रयोगशालाओं एवं वर्कशॉप का होगा जीर्णोद्घार

Fri, 19 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
KNIT Labs to be repaired by 200 million
दो करोड़ से दुरुस्त होंगे केएनआईटी के लैब
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में बंद पड़ी प्रयोगशालाएं फिर से शुरू होंगी। शासन से अवमुक्त दो करोड़ रुपये की लागत से संस्थान की प्रयोगशालाएं व वर्कशॉप के जीर्णोद्घार का कार्य शुरू हो गया है।
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान प्रदेश के टॉप-5 सरकारी इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। यहां देश के कोने-कोने से विद्यार्थी इंजीनियरिंग की शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।
विज्ञापन

केएनआईटी के पास बड़ा परिसर जरूर है लेकिन पुरानी प्रयोगशालाएं व वर्कशॉप जर्जर अवस्था में हैं। वर्षों से मेंटेनेंस का कार्य नहीं होने की वजह से जगह-जगह इमारतें टूटी हैं। खिड़कियां व दरवाजे टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयोगशालाओं एवं वर्कशॉप की दुर्दशा की विस्तृत रिपोर्ट से निदेशक प्रो. जेपी पांडेय ने शासन को अवगत कराया और उसकी फोटोग्राफ्स भी दिखाई।
साथ ही इन प्रयोगशालाओं के संचालन न होने से छात्र-छात्राओं के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं के बारे में भी बताया। इस पर विचार करते हुए शासन ने दो करोड़ रुपये की लागत से प्रयोगशालाओं एवं कार्यशाला का जीर्णोद्धार कराने का आदेश दिया है।
शासन के निर्देश पर कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद ने काम भी शुरू कर दिया है। जल्द ही प्रयोगशालाएं नए रूप में दिखेंगी।
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रयोगशालाओं का निर्माण अत्याधुनिक तरीके से कराया जा रहा है। इसमें एनर्जी लैब, पावर सिस्टम लैब, हाई वोल्टेज लैब, फिजिक्स लैब व केमेस्ट्री लैब शामिल हैं।
प्रयोगशालाओं में उमस व गर्मी न हो, इसके लिए प्रयोगशालाओं की सीमेंटेड चद्दरें भी बदली जा रही हैं। अंदर की गर्मी बाहर निकालने के लिए उपकरण लगाए जा रहे हैं। खिड़की -दरवाजे व प्रसाधन भी दुरुस्त कराए जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।

केएनआईटी में बन रही प्रयोगशालाओं एवं वर्कशाप का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। शासन ने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। 16 से 22 अगस्त के बीच किसी भी तिथि को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लग सकता है।
- प्रो. जेपी पांडेय, निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed