{"_id":"66afea30f80b95869a070d16","slug":"knife-hit-on-teenagers-throat-due-to-spitting-dispute-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-116922-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: थूकने के विवाद में किशोर के गले पर मारा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: थूकने के विवाद में किशोर के गले पर मारा चाकू
Mon, 05 Aug 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। किशोर के थूकने से एक शख्स इतना नाराज हुआ कि उसने उस किशोर के गले पर चाकू मार दिया। गंभीर हालत में किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर संगत गांव निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनका बेटा अभिषेक (15) रविवार को दोपहर बाद सामान लेने गोसाईगंज बाजार जा रहा था। वह अभी पठानीपुर खेल मैदान के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा में जा रहे थाना क्षेत्र के जोली मीरगंज निवासी नसीब उल्ला ने उसके बेटे के ऊपर थूक दिया। जिस पर अभिषेक ने कहा कि देखकर थूक नहीं सकते हो।
आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर नसीब उल्ला ने जातिसूचक गाली देते हुए चाकू से गले पर हमला कर दिया। चाकू के हमले से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आननफानन उसे मेडिकल काॅलेज सुल्तानपुर ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पिटाई के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।