फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   knife attack on student

सुल्तानपुर: छात्र पर चाकू से हमला

Thu, 16 Feb 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 16 Feb 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
knife attack on student
चाकू के हमले में घायल छात्र। संवाद
सुल्तानपुर। कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र पर घात लगाकर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल छात्र को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल छात्र की मां की तहरीर पर एक नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अखंडनगर थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर निवासी अंकित तिवारी (18) दोस्तपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ौली स्थित कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। मंगलवार को अंकित कॉलेज में हिंदी की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देने के बाद अंकित कॉलेज से पैदल घर जा रहा था। वह कॉलेज से थोड़ी दूर ही पहुंचा था। तभी सूरज यादव निवासी गिधौना थाना अखंडनगर कई लोगों के साथ वहां पहुंचा और अंकित पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

अंकित की चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल अंकित को सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि छात्र की मां फूलकली की तहरीर पर सूरज यादव व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हमले के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed