{"_id":"6aa0539923659e57660b8098","slug":"kni-students-set-out-to-pave-the-path-to-self-reliance-through-literacy-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-164519-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अक्षर ज्ञान से आत्मनिर्भरता की राह दिखाने निकले केएनआई के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अक्षर ज्ञान से आत्मनिर्भरता की राह दिखाने निकले केएनआई के विद्यार्थी
Tue, 08 Sep 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कमला नेहरू संस्थान के विद्यार्थियों ने मंगलवार को गांव में साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने बच्चों और बुजुर्गों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को कॉपियां, किताबें और अन्य पठन-पाठन सामग्री वितरित की।
विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी पांडेय ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘लोगों, ग्रह और समृद्धि के लिए साक्षरता’ को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को बताया कि साक्षरता महज अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि आत्म सशक्तीकरण और बेहतर भविष्य की नींव है। बीएससी कृषि के विद्यार्थियों ने साक्षरता दिवस मनाया। संकाय प्रभारी डॉ. नवीन विक्रम सिंह ने कहा कि साक्षरता व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। डॉ. विशाल सिंह ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने का आह्वान किया। संवाद