Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   KNI got the status of autonomous institute

Sultanpur News: केएनआई को मिला स्वायत्तशासी संस्थान का दर्जा

Sat, 03 Jun 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
KNI got the status of autonomous institute
सुल्तानपुर। 50 साल पुराने कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान को यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) नई दिल्ली ने स्वायत्तशासी संस्थान का दर्जा प्रदान किया है। ऑटोनामस इंस्टीट्यूट बन जाने के बाद केएनआई को पाठ्यक्रम निर्धारित करने, परीक्षा कराने और रिजल्ट घोषित करने का अधिकार प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन




प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने शनिवार को स्वायत्तशासी संस्थान का दर्जा मिलने की खुशी साझा की। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ के परिक्षेत्र में नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ के बाद कमला नेहरू संस्थान दूसरा ऐसा संस्थान है जिसे ऑटोनामस इंस्टीट्यूट का दर्जा प्राप्त हुआ है। इस व्यवस्था से वर्तमान पाठ्यक्रमों की समीक्षा करते हुए स्वयं के पाठ्यक्रम का भी संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि अब शैक्षणिक कैलेंडर जारी करना, परीक्षा कराना, परीक्षा परिणाम घोषित करना, अंकतालिका निर्गत करना आदि काम संस्थान अपने स्तर पर ही कर सकेगा। इस व्यवस्था का लाभ सबसे अधिक छात्र-छात्राओं को मिलेगा। पठन-पाठन और अंकपत्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अब अवध विश्वविद्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व प्राचार्य प्रो. राधेश्याम सिंह ने कहा कि ऑटोनामस इंस्टीट्यूट बन जाने के बाद विद्यार्थियों की पढ़ाई समय से पूरी हो सकेगी। उप प्राचार्य प्रो. सुशील सिंह ने कहा कि स्वायत्तशासी संस्थान बन जाने से संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता भी बढ़ेगी। कॉलेज प्रबंधक विनोद सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार सिंह, अवध विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. वीपी सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed