फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kitchen Gardens will be built in the Council schools

परिषदीय स्कूलों में निर्मित होंगे किचन गार्डन

Mon, 22 Jul 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kitchen Gardens will be built in the Council schools
गौरीगंज। प्रदेश सरकार ने मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत स्कूलों में ताजी सब्जी मुहैया करवाने के उद्देश्य से किचन गार्डन निर्मित करवाने की योजना बनाई है। निदेशक एमडीएम ने बीएसए को पत्र भेजकर बाउड्रीवॉल युक्त स्कूलों की सूची मांगते हुए परिसर में किचन गार्डन विकसित करने को कहा है।
विज्ञापन

पत्र में किचन गार्डन बनने से जहां स्कूल में एमडीएम के लिए ताजी व हरी सब्जी आसानी से मुहैया हो सकेगी वहीं अध्ययनरत बच्चें क्यारी विधि से हरी सब्जी व फूल उगाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन

निदेशक का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने सभी बीईओ से किचन गार्डन के लिए स्कूल चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रदेश सरकार ने किचन गार्डन बनाने की योजना बनाई है।
शासन के निर्देश पर निदेशक एमडीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी कर बाउंड्रीवॉल युक्त स्कूल परिसरों में खाली पड़ी भूमि पर क्यारी के माध्यम से सब्जी व फूल की खेती करने की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए सूची उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने पत्र में किचन गार्डन का उद्देश्य मध्याह्न भोजन योजना के तहत ताजी व हरी सब्जी मुहैया कराने के साथ ही अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को क्यारी बनाकर हरी सब्जी व फूलों का बीज बोने/उगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
निदेशक ने परिसर में खाली पड़ी भूमि पर सब्जी उगाकर मां समूह के सदस्यों व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ उगाई गई सब्जियों का प्रयोग कर गुणवत्ता पूर्ण भोजन बनाकर बच्चों को परोसने को कहा है।
निदेशक का पत्र मिलने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर किचन गार्डन के लिए स्कूल चिह्नित कर गार्डन विकसित करने का आदेश दिया है।
जिला समन्यवक एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी ने निदेशक का पत्र मिलने की पुष्टि की है। डीसी ने बताया कि किचन गार्डन से मध्याह्न भोजन योजना में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे बच्चों को क्यारी विधि से खेती करने की जानकारी मिलेगी। स्कूल परिसर भी सुंदर दिखेगा।
बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि किचन गार्डन बनने से स्कूलों में खाली पड़ी भूमि पर फूूलों की खेती से जहां वातावरण सुंदर होगा वहीं बच्चों को ताजी व हरी सब्जी से निर्मित भोजन मिल सकेगा।

जनपद में 411 परिषदीय स्कूलों में बाउंड्रीवाल है, जहां आसानी से किचन गार्डन की शुरुआत की जा सकती है। सभी बीईओ को किचन गार्डन की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed