फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   kisan samman nidhi

अपात्रों के खाते में पहुंच गई 24 करोड़ किसान सम्मान निधि

Tue, 04 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
kisan samman nidhi
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जिले में करीब 24 करोड़ रुपये धनराशि अपात्रों की खाते में पहुंच गई है। केंद्र सरकार के पोर्टल से हुई जांच में मामला उजागर होने के बाद हडक़ंप मचा है। बड़ी संख्या में अपात्रों के किसान सम्मान निधि हथिया लेने का प्रकरण का खुलासा होने पर शासन से वसूली के लिए सीधे नोटिस जारी की गई है। विभाग ने वसूली के लिए धनराशि जमा करने के लिए एक अलग बैंक खाता भी खोल दिया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2018 से किसानों की मदद के लिए संचालित की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जिले में इस बार पोर्टल से पात्र बने किसानों की जांच में करीब 13 हजार अपात्र पाए गए हैं। अपात्रों में करीब साढ़े आठ हजार किसान आयकर दाता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त पेंशनर समेत अन्य अपात्र शामिल हैं। कृषि विभाग के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से पोर्टल पर कागजातों की हुई छानबीन में अपात्र पकड़ में आए हैं। इस बार पाए गए अपात्र करीब तीन वर्ष से किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक करीब 13 हजार अपात्र प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये की दर से करीब तीन साल में 18 हजार रुपये का फायदा ले चुके हैं।
विज्ञापन

इन अपात्र किसानों की ओर से अब तक कुल करीब 24 करोड़ रुपया किसान सम्मान निधि का लाभ गलत कागजातों के आधार पर लिया जा चुका है। पोर्टल से हुई जांच में बड़ी संख्या में गड़बड़ी का खुलासा होने से जिले में हडक़ंप मचा है। जांच में अपात्र पाए गए लोगों से अब तक ली गई धनराशि की वसूली के लिए शासन सक्रिय हो गया है। केंद्र सरकार की ओर से संबंधित अपात्रों को सीधे नोटिस जारी की जा रही है। कुछ अपात्रों को नोटिस पहुंच गई है। नोटिस पहुंचने से किसान सम्मान निधि का गलत ढंग से फायदा उठा चुके अपात्र सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed