फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   kidnapping story

दोस्त संग खुद के अपहरण कहानी रचकर नानी से मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती

Thu, 28 Jan 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
kidnapping story
सुल्तानपुर। पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में अपहृत युवक की पुलिस ने बृहस्पतिवार को तलाश कर अपहरण का खुलासा कर दिया। युवक ने दोस्त की मदद से खुद के अपहरण की साजिश रचकर अपनी नानी से 10 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। इसके पीछे युवक ने अपनी प्रेमिका के पिता और उसके भाई को फंसाने की योजना रची थी।
विज्ञापन

अमेठी जिले के पीपरपुर थानान्तर्गत पांडेय का पुरवा, मजरे घनश्यामपुर निवासी जितेंद्र कुमार अपने ननिहाल लंभुआ क्षेत्र के नेवादा कनूपुर गांव में रहता था। नानी के घर पर रहकर जितेंद्र ने वाराणसी से संगीत की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद एक संगीत मंडली में गायन का कार्य करने लगा। 23 जनवरी को दोपहर में जितेंद्र वाराणसी जाने के लिए निकला था। दूसरे दिन जितेंद्र के मोबाइल नंबर से उसके अपहरण की सूचना नानी को दी गई और बदले में 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। नानी ने इसकी सूचना लंभुआ पुलिस को दी। एसपी ने स्वाट प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव को छानबीन की सौंपी।
विज्ञापन

टीम ने जितेंद्र को बृहस्पतिवार को क्षेत्र के शिवगढ़ से मदाफरपुर जाने वाले मार्ग स्थित बेलडाडी गेट के पास पकड़ लिया। जितेंद्र के साथ ही पुलिस ने रवि सरोज निवासी लाखीपुर थाना कोहड़ौर, जिला प्रतापगढ़ को भी पकड़ा। एसपी ने बताया कि रवि सरोज वर्तमान में संसारीपुर थाना कोतवाली देहात जिला सुल्तानपुर में रहता है। रवि और जितेंद्र दोस्त हैं। पुलिस की पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि उसने खुद के अपहरण की साजिश रवि के साथ मिलकर रची थी। इसके एवज में उसने नानी से 10 लाख रुपये की मांग की थी। अपहरण के बाद जितेंद्र ने अपनी प्रेमिका के पिता और भाई को फर्जी फंसाने की योजना बनाई थी। पुलिस ने जितेंद्र और रवि के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए जिससे फिरौती की मांग की गई थी। एसपी ने प्रकरण का खुलासा करने वाले लंभुआ कोतवाल राजेंद्र सिंह और स्वाट प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव के साथ ही सर्विलांस टीम की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed