{"_id":"692deb6dabebd64ae901d4fd","slug":"khadi-clothing-purchases-on-the-rise-this-winter-with-attractive-designs-appealing-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-145471-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ठंड में बढ़ी खादी वस्त्रों की खरीदारी, लुभा रहे आकर्षक डिजाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ठंड में बढ़ी खादी वस्त्रों की खरीदारी, लुभा रहे आकर्षक डिजाइन
विज्ञापन
शहर में दुकान पर खादी का वस्त्र खरीदते लोग।
- फोटो : शहर में दुकान पर खादी का वस्त्र खरीदते लोग।
सुल्तानपुर। ठंड के साथ ही शहर में खादी उत्पादों की मांग बढ़ गई है। सर्दी से खुद को बचाने के लिए लोग शर्ट से लेकर जैकेट, ब्लेजर, शॉल और कंबल, रजाई आदि की खरीदारी कर रहे हैं। खादी वस्त्रों पर 30 फीसदी तक छूट होने से इनकी कीमतें बाजार से सस्ती हैं। इसलिए गर्माहट देने वाले खादी उत्पादों को लोग अधिक तवज्जो दे रहे हैं, इस बार नई डिजाइन भी लोगों को लुभा रही है।
जिले भर में 12 दुकानों पर खादी के कपड़ों की बिक्री होती है। गर्मी में लोग खादी के कुर्ता, पायजामा, पैंट शर्ट आदि को खरीदने पर प्राथमिकता देते हैं। अब जबकि ठंड का मौसम आ गया है, तो लोगों ने खादी के गर्म कपड़ों को खरीदने को प्राथमिकता देने लगे हैं। खादी जैकेट, ब्लेजर, सदरी की बिक्री हो रही है। युवाओं से लेकर ऑफिस जाने वाले लोग वजन में हल्के और बेहतरीन गर्माहट के कारण खादी परिधान को पसंद बन रहे हैं। खादी कपड़ों के विक्रेता राजेश माहेश्वरी का कहना है कि ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्पादों का अतिरिक्त स्टॉक तैयार रखा है। अभी से अच्छी मांग निकलने से आने वाले दिनों में बिक्री में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
खादी के कपड़ों की बढ़ी बिक्री
खादी के कपड़ों की कई वैरायटी की दुकान पर व्यवस्था की है। लोग इनकी खरीदारी करने को पहुंच रहे हैं।- सतीश कुमार शुक्ल, खादी वस्त्र विक्रेता।
ऊनी शर्ट और जैकेट की मांग
खादी की ऊनी शर्ट, जैकेट, ब्लेजर, जर्किन की अच्छी मांग निकल रही है। आने वाले दिनों में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। - सतीश चंद्र उपाध्याय, खादी वस्त्र विक्रेता।
विज्ञापन
खादी के कपड़े-बाजार भाव
जैकेट-750 से 2240 रुपये तक
शॉल- 800 से 1560 रुपये तक
ऊनी शर्ट-300 से 1130 रुपये तक
रजाई-2600 से 3700 रुपये तक
कंबल-1000 से 2500 रुपये तक