{"_id":"61f75a62e95f99a64261d94655c0c781","slug":"kgbv-warden-absent-during-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नदारद मिलीं केजीबीवी की वार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नदारद मिलीं केजीबीवी की वार्डन
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Thu, 19 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा अधिकारी और एएओ के औचक निरीक्षण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बहादुरपुर की वार्डन के साथ ही चार टीचर व लेखाकार अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने सभी गैरहाजिरों के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए अगले आदेश तक वेतन नहीं दिए निर्गत करने को कहा है।
विज्ञापन
बीएसए आनंद कुमार पांडेय व सर्व शिक्षा अभियान विभाग के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बहादुरपुर ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की वार्डन मंजू तिवारी, पूर्णकालिक शिक्षिका आभा सिंह, अंशकालिक शिक्षिका नीतू सिंह व सीमा मिश्रा के साथ अंशकालिक शिक्षक जितेंद्र कुमार और लेखाकार अंजूलता नदारद मिलीं। इतना ही नहीं विद्यालय में मौजूद स्टाफ ने बताया कि इन लोगों ने अवकाश के संबंध में कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
एक साथ छह लोगों को अनुपस्थित देख अधिकारी भी भौचक रह गए। वार्डन व अन्य कर्मियों की ओर से बरती गई इस मनमानी से नाराज बीएसए ने सभी अनुपस्थितों के एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए अगले आदेश तक वेतन निर्गत नहीं करने को कहा है। बीएसए की कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन