{"_id":"5dfd05378ebc3e88030608c0","slug":"key-will-be-given-to-six-beneficiaries-of-cm-housing-sultanpur-news-lko4988255129","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सीएम आवास लाभार्थियों को मिलेगी चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सीएम आवास लाभार्थियों को मिलेगी चाबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। आवासहीन निशक्त व रोग से पीड़ित सीएम आवास योजना के लाभार्थियों को जल्द ही उनके आवास की चाभी मिलेगी। 23 दिसंबर को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जिले के छह लाभार्थियों को चाभी देंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पिछले दिनों आवास हीन निशक्त व कुष्ट रोग पीड़ितों को भी आवास देने का निर्णय लिया गया था।
इस संबंध में जारी आदेश मिलने के बाद विकास विभाग ने जिले के सभी 13 ब्लॉकों में 582 लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवास बनवाने के लिए धन आवंटित किया था।
सभी के मकान तैयार होने के बाद प्रशासन जल्द ही उन्हें इसका तोहफा देगा। शासन की ओर से सभी लाभार्थियों को मकान की चाभी देने के लिए 23 दिसंबर की तिथि नियत की गई है।
नियत तिथि पर चाभी वितरण का शुभारंभ लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले से छह लाभार्थी शामिल होंगे। लाभार्थियों को लखनऊ ले जाने की जिम्मेदारी पीडी आशुतोष दुबे को दी गई है। शेष 576 में से 100 लाभार्थियों को विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में तो अन्य को उनके घर पर ही
विज्ञापन
डीएम अरुण कुमार ने बताया कि लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भेटुआ ब्लॉक के सरुवावां गांव की रेखा, गौरीगंज ब्लॉक के गुवावां गांव की शाबतुन, जामो विकास खंड के मझगवां के सुनील व इसी ब्लॉक के सरमे गांव के प्रदीप, मुसाफिरखाना के बरना मुबारकपुर निवासी रामकेश व तिलोई के चेतरा बुजुर्ग निवासी सूर्यभूषण सिंह का चयन किया गया है।