{"_id":"3b2ab72df819d5752a0a0045f8b7cec4","slug":"kerosene-quota-curtailed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन कोटे में छह हजार लीटर की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन कोटे में छह हजार लीटर की कटौती
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sun, 09 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शासन ने जिले को मिलने वाले केरोसिन आवंटन में अचानक छह हजार लीटर की अतिरिक्त कटौती कर दी है। पेट्रो कंपनियों को अगस्त माह से कटौती के आदेश दिए गए हैं। इसका असर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पांच लाख पात्रों पर पड़ेगा। प्रतिकार्ड वितरण मात्रा में कटौती के आसार हैं।
विज्ञापन
सुल्तानपुर को प्रत्येक माह तकरीबन 15 लाख 30 हजार लीटर केरोसिन का आवंटन दिया जाता है। शासन की तरफ से पेट्रो कंपनियों को यह मात्रा टैंकरों के माध्यम से देने के निर्देश हैं। जिले में केरोसिन के अस्थाई भंडारण के लिए नारायण ऑयल डिपो समेत नौ केरोसिन डिपो बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में दो जबकि शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक सात डिपो शामिल हैं। शासन ने प्रतिमाह जारी होने वाले आवंटन में छह हजार लीटर की कटौती कर दी है। ऐसे में प्रत्येक कोटेदारों को केरोसिन कम दिया जाएगा। शासन ने अगस्त माह से कटौती लागू करने का निर्देश एचपी, इंडेन व भारत पेट्रो कंपनियों को दिया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के पांच लाख पात्रों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। प्रतिकार्ड वितरण मात्रा में कटौती होने के आसार हैं।
विज्ञापन