{"_id":"64c2b0090a1e867ef6010da5","slug":"kendriya-vidyalaya-will-change-in-five-years-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-981-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पांच वर्षों में बदल जाएगी केंद्रीय विद्यालय की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पांच वर्षों में बदल जाएगी केंद्रीय विद्यालय की सूरत
Thu, 27 Jul 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। केंद्रीय विद्यालय अमहट का चयन पीएम श्री योजना के तहत हुआ है। आने वाले पांच वर्षों में विद्यालय में कई ढांचागत विकास होंगे, साथ शैक्षिक गुणवत्ता में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। ये बातें सेंट्रल स्कूल के प्रधानाचार्य केपी यादव ने प्रेस वार्ता में कहीं।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्राथमिक कक्षाओं जिसे आंगनबाड़ी भी कहा जाता है, में विद्यार्थियों को दाखिला दिया जा रहा है। निपुण भारत योजना के तहत जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उनको प्राप्त करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आधारभूत स्तर के लिए एनसीईआरटी द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा का पालन किया जा रहा है। साथ-साथ कौशल विकास योजना के तहत इस विद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को एक विषय के रूप में पढ़ाया जा रहा है।
विद्यालय के शिक्षकोंं का प्रशिक्षण राष्ट्रीय, संभागीय एवं विद्यालय स्तर पर किया जाता है। विद्यांजलि पोर्टल पर इस विद्यालय को पंजीकृत किया जा चुका है तथा पीएम ई-विद्या योजना के तहत विभिन्न प्लेटफार्म पर उपलब्ध सामग्रियों का शिक्षको द्वारा सदुपयोग किया जाता है। इस मौके पर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, शेम्फोर्ड स्कूल, नवोदय विद्यालय, सेंट जोसेफ स्कूल, सूर्या एकेडमी सहित कई स्कूलों के प्रधानाचार्य व प्रतिनिधि मौजूद रहे।