{"_id":"5fbbdbbf8ebc3e74f6226111","slug":"kayastha-is-a-symbol-of-sanatan-culture-s-lifestyle-sultanpur-news-lko5513859169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऽसनातन संस्कृति की जीवन शैली के परिचायक हैं कायस्थऽ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऽसनातन संस्कृति की जीवन शैली के परिचायक हैं कायस्थऽ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कायस्थ केवल जाति ही नहीं, यह सनातन संस्कृति की जीवन शैली के परिचायक हैं। इतिहास साक्षी है कि कायस्थों ने राष्ट्र हित को सर्वोपरि रख कर देश को नई दिशा देने का काम किया है। ये बातें डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहीं। वे सोमवार को रानीपुर कायस्थ स्थित चित्रगुप्त मंदिर में डॉ. गुरुदीन लाल श्रीवास्तव की स्मृति में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त किसी एक के देवता नहीं हैं। ये समग्र हिंदू समाज के देवता हैं। कायस्थों को इस विषय को लेकर हिंदुओं के बीच प्रचारित और प्रसारित करने की आवश्यकता है।
बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नसीराबाद स्टेट रायबरेली के कुंवर अभिषेक राय ने कहा कि हम कायस्थ हैं, इस बात पर गर्व करना चाहिए। हमारे वंशजों ने हमेशा देश और धर्म की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर नेतृत्व किया है।
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में रायबरेली के नसीराबाद स्टेट के कुंवर अभिषेक राय व चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. संगीता श्रीवास्तव व डॉ. राजेश श्रीवास्तव को शॉल स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
खेल जगत में दीपक श्रीवास्तव, भगवान चित्रगुप्त मंदिर सुल्तानपुर के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता बार एसोसिएशन सुल्तानपुर के सचिव राकेश श्रीवास्तव, शिक्षा के क्षेत्र में हाई स्कूल टॉपर नमन श्रीवास्तव, भारतीय विज्ञान परिषद में चयनित सत्यार्थ श्रीवास्तव समेत कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।