{"_id":"577a94054f1c1b6d697fa5a4","slug":"kathak-artist-stage-a-good-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथक कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथक कलाकारों ने बांधा समां
Amarujala Bureau
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खूब बटोरी तालियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में रविवार शाम कथक नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षु कलाकारों की प्रस्तुति देख लोग भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
अशोक एवं त्रिपुरारी महराज शिक्षा पारंपरिक कथक नाट्य केंद्र एवं कालिका बिंदादीन पारंपरिक कथक नटवरी लोकनृत्य कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिलाधिकारी एस.राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि मात्र 15 दिन का कथक नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर युवाओं ने जो प्रदर्शन किया है वह काबिल-ए-तारीफ है। जनपद न्यायाधीश नरेश बहल ने कहा कि पारंपरिक नृत्य को जीवंत रखने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन
भातखंडे संगीत विद्यापीठ की कुल सचिव मीरा माथुर ने संस्था को विद्यापीठ से संबद्ध करने की घोषणा की। मंच प्रदर्शन में अंशिका मिश्रा, सोनाक्षी सिंह, आयुषी मिश्रा, शिवदत्त महराज एवं अभय महराज की प्रस्तुति सराहनीय रही। इस मौके पर अपर जिला जज अभय कृष्ण तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, एसडीएम लंभुआ दिनेश कुमार, सीओ लंभुआ मुकेश चंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चित्रा मिश्रा ने किया।