फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Kasturba students will receive nutritious food at sports camps

Sultanpur News: कस्तूरबा की छात्राओं को खेल शिविरों में मिलेगा पौष्टिक आहार

Wed, 14 Oct 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kasturba students will receive nutritious food at sports camps
कूरेभार का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय। संवाद
सुल्तानपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को खेल प्रशिक्षण के साथ पौष्टिक भोजन भी मिलेगा। सत्र 2026-27 के आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों के लिए एक विशेष आहार योजना जारी की गई है। इसके तहत प्रत्येक खिलाड़ी के भोजन पर प्रतिदिन 350 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

छात्राओं की खुराक में दूध, मेवे, फल, पनीर और दही जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं। जिले के 13 ब्लॉकों में संचालित केजीबीवी की छात्राओं को ‘एक केजीबीवी-एक खेल’ योजना से दक्ष बनाया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जनपद स्तर पर चयन परीक्षण होगा। सात-सात दिन के दो आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में छात्राओं को नियमित अभ्यास के साथ संतुलित आहार मिलेगा। उन्हें चिकित्सीय सुरक्षा और बेहतर प्रशिक्षण का माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक ममता ने खिलाड़ियों के आहार योजना की विस्तृत जानकारी दी। दिन की शुरुआत सुबह 4:50 बजे 250 मिलीलीटर गर्म दूध से होगी। बिस्किट या काजू, बादाम, किशमिश और अखरोट दिए जाएंगे। रात को सोने से पहले 9:30 बजे हल्दी वाला दूध दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दैनिक आहार योजना
सुबह नौ बजे नाश्ते में दलिया, पोहा, मक्खन डबलरोटी या अंडा मिलेगा। उबला व अंकुरित चना, हलवा अथवा इडली-सांभर के साथ दो केले भी दिए जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे दाल, चावल, रोटी, मौसमी सब्जी और 50 ग्राम पनीर परोसा जाएगा। इसके साथ सलाद, रायता, दही या छाछ और मिठाई भी मिलेगी। शाम 3:30 बजे चाय-बिस्किट और गुड़-चना दिया जाएगा।


चयन प्रक्रिया और पात्रता
रात आठ बजे राजमा, छोला, सोयाबीन, पनीर या लोबिया की सब्जी के साथ दाल, चावल, रोटी और सलाद मिलेगा। खीर अथवा मीठी सेवई भी रात के भोजन में शामिल होगी। आवासीय शिविरों के लिए तीन आयु वर्गों में छात्राओं का चयन होगा। ये वर्ग अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 हैं। एसजीएफआई के मानकों के अनुसार क्रीड़ा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed