{"_id":"68e55e7996e61111cf05211f","slug":"karwa-chauth-before-the-married-women-the-bullion-market-adorned-itself-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-142231-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ : सुहागिनों से पहले सराफा बाजार ने किया शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ : सुहागिनों से पहले सराफा बाजार ने किया शृंगार
विज्ञापन
शहर के रामलीला मैदान स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
- फोटो : शहर के रामलीला मैदान स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
सुल्तानपुर। करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है। सराफा कारोबारियों ने भी इस पर्व को खास बनाने के लिए तैयारी की है। सोने-चांदी की बढ़ती महंगाई को देखते हुए महिलाएं इस बार करवा चौथ के लिए चांदी के पायल और बिछुवा की ज्यादा खरीदारी कर रही हैं।
सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, चांदी का भाव 1,54,000 रुपये किलो रहा। इस बार करवा चौथ पर महिलाओं की पसंद को देखते हुए सराफा व्यापारियों ने भी फैशन को वरीयता दी है। कारोबारी राजकुमार सोनी बताते हैं कि बाजारों में सभी वर्गों की मांग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रेंज के आभूषण और डिजाइन उपलब्ध हैं। इसमें आकर्षक बिछुवा, पायल व लॉकेट महिलाओं को खूब लुभा रहे हैं। अगले दो दिनों में सराफा बाजार की रौनक और बढ़ेगी। नव विवाहिताओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह है। चांदी के करवा लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। नगों से जड़ित बिछुवा और पायल की नई उभारदार डिजाइन खूब लुभा रही है।
सराफा कारोबारी ऋषभ अग्रहरि ने बताया कि 30 से 120 ग्राम तक चांदी के करवा का रेट 6300 और 24300 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, सोने का मंगलसूत्र आठ ग्राम का एक लाख और 25 ग्राम का ढाई लाख रुपये में बिक रहा है। लोग अपने बजट के हिसाब से सोना-चांदी के जेवरों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
कम वजन के आभूषण की बिक्री ज्यादा
करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं कम वजन के आभूषण ज्यादा पसंद कर रही हैं। सोने की कीमतें बढ़ने से भी कम वजन का आभूषण ज्यादा बिक रहा है। - सुरेश सोनी, सराफा व्यापारी।
फैंसी आभूषण किए जा रहे पसंद
करवा चौथ पर महिलाएं फैंसी आभूषण ज्यादा पसंद कर रही हैं। कान की बाली, हाथ के कंगन, चूड़ियां और अंगूठियां फैंसी डिजाइन की खरीदारी कर रही हैं। - आशीष अग्रहरि, सराफा व्यापारी