{"_id":"6877fdf4e62cf5a403098ae1","slug":"kanwadis-body-reaches-home-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-137116-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घर पहुंचा कांवड़िये का शव, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घर पहुंचा कांवड़िये का शव, मची चीख-पुकार
Thu, 17 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे केएनआई कस्बा निवासी प्रमोद मंगलवार रात कांवड़ यात्रा में अपने दोस्तों के साथ बाइक से अयोध्या सरयू का जल लेने के लिए निकले थे। रास्ते में बीकापुर क्षेत्र के जलालपुर माफी तिराहे के पास ट्रेलर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
बुधवार सुबह शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। गोमती नदी के तट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। शहर से सटे केएनआई कस्बा निवासी रमेश निषाद के पुत्र प्रमोद निषाद (24) मंगलवार रात करीब नौ बजे अपने दोस्त महेंद्र (23) व अन्य दोस्तों के साथ कांवड़ यात्रा में घर से बाइक से निकले थे। प्रमोद और महेंद्र एक बाइक पर सवार थे। रास्ते में अयोध्या जिले के बीकापुर में स्थित ढाबे पर रुक कर सभी नाश्ता करने लगे थे। इसी बीच कुछ लोग आगे निकल गए। महेंद्र व प्रमोद बाइक से वहां से निकले।
जलालपुर माफी तिराहे के पास अयोध्या की तरफ से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से प्रमोद व महेंद्र घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक भाग निकला। बीकापुर पुलिस ने दोनों को सीएचसी बीकापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। घायल महेंद्र को जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रमोद का शव घर पहुंचा, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रमोद के पिता रमेश बीमार हैं। उनका इलाज चल रहा है। उनकी तीन बहनों सीमा, सुनीता, पिंकी का विवाह हो चुका है। घर पर उनकी मां औतारी देवी, छोटा भाई विनोद, सबसे छोटा सूरज व छोटी बहन रिंकी रहती हैं। प्रमोद मजदूरी करता था।