{"_id":"67c9f292f18518b89c0d6631","slug":"kanpur-girls-body-taken-out-from-grave-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-128381-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कानपुर की किशोरी का शव कब्र से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कानपुर की किशोरी का शव कब्र से निकाला
Fri, 07 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कानपुर के कर्नलगंज थाने से गत वर्ष ईद से पहले अगवा की गई किशोरी का शव बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर क्षेत्र के ईदगाह स्थित कब्रिस्तान से निकाला कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके प्रेमी की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है।
कानपुर के कर्नलगंज थाने के एक मोहल्ले की किशोरी (17) गत वर्ष 13 अप्रैल को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे। 14 अप्रैल को कानपुर के कर्नलगंज थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान संदिग्ध के तौर पर कानपुर के समीर का नाम सामने आया था। कानपुर पुलिस की विवेचना में पता चला कि समीर किशोरी को सुल्तानपुर लेकर गया था।
पुलिस ने फरवरी में सुल्तानपुर पहुंचकर समीर को गिरफ्तार किया। कानपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर दे दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी समीर ने बताया कि किशोरी की मौत बीते अक्तूबर में सांप के काटने से हो गई थी, इसके बाद किशोरी का शव सुल्तानपुर जिले के ईदगाह के निकट कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। किशोरी के माता-पिता ने कोर्ट से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को शव कब्र से निकाला गया। शव की हालत को देख माता-पिता उसकी शिनाख्त नहीं कर सके। कानपुर से आए जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि प्रेमी के बयान के आधार पर शव को कब्रिस्तान से बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।