फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   kadipur 342 vidhan sabha 2022

भाजपा ने मौजूदा विधायक राजेश गौतम पर फिर लगाया दांव

Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
kadipur 342 vidhan sabha 2022
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने में पिछड़ी भाजपा ने शुक्रवार को एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की है। पार्टी ने कादीपुर सुरक्षित सीट से मौजूदा विधायक राजेश गौतम पर फिर दांव लगाया है। अन्य चार सीटों पर कशमकश जारी है। सूची में विलंब से दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवारों की घोषणा में भाजपा पिछड़ती जा रही है। बसपा ने सभी पांच, सपा ने चार व कांग्रेस ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इसके बाद भी भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। शुक्रवार को भाजपा ने कादीपुर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी। इस सीट पर भाजपा ने अखंडनगर विकास खंड बस्तीपुर पहाड़पुर निवासी पूर्व मंत्री जयराज गौतम के पुत्र राजेश गौतम पर फिर दांव लगाया है। राजेश गौतम कादीपुर सुरक्षित सीट से मौजूदा समय में भाजपा से विधायक हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही अन्य चार सीटों सुल्तानपुर, इसौली, सदर व लंभुआ विधानसभा सीट पर भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक नहीं की जा सकी है। इन चारों सीटों पर ऊहापोह की स्थिति बनी है। खासकर सुल्तानपुर व सदर विधानसभा सीट को लेकर खास पेंच बताया जा रहा है। प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने से दावेदारों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed