{"_id":"24b01ecb526146c84f0089ce5be5434b","slug":"jwellry-shops-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा दुकानों की बंदी से सवा करोड़ का कारोबार ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा दुकानों की बंदी से सवा करोड़ का कारोबार ठप
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लाख के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिर्वायता के विरोध में बुधवार को जिले के सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। बंदी का आह्वान ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने किया था। दुकानें बंद होने से जिले में करीब सवा करोड़ रुपये का कारोबार ठप रहा। सहालग के समय में आभूषणों की खरीद-फरोख्त करने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
दो लाख रुपये के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकाला और इस प्रावधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सर्राफा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि दो लाख रुपये व उससे अधिक के आभूषणों की खरीदारी और बिक्री पर पैन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त किया जाना चाहिए। इसका विरोध पूरे देश के सर्राफा व्यापारी कर रहे हैं। भारत कृषि प्रधान देश है। जो लोग खेती व अन्य छोटा कारोबार करते हैं, उनके पास पैन कार्ड नहीं है।
विज्ञापन
इस प्रावधान से वे आभूषणों की खरीदारी नहीं कर सकेंगे। यह प्रावधान व्यापारी और ग्राहक दोनों के लिए नुकसानदायक है। दुकानों की बंदी से पूरे जिले में करीब सवा करोड़ रुपये का सर्राफा कारोबार प्रभावित हुआ। विरोध जाहिर करने वालों में विनय बरनवाल, कमल कौशल, शिव कुुमार सोनी, दिनेश सोनी, मनोज कुमार सोनी, गंगा सोनी, संजय कुमार कौशल, नवीन कुमार अग्रहरि, लक्खीचंद कौशल, गोपाल कसौधन समेत कई व्यापारी शामिल रहे।
सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवी प्रसाद सोनी ने बताया कि पैन कार्ड की अनिवार्यता से व्यापारियों में रोष है। जिले के करीब 300 से अधिक सर्राफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। इससे लगभग सवा करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।