फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   jump in the river

पुलिस व आबकारी टीम के छापे के दौरान प्रौढ़ ने नदी में लगाई छलांग

Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
jump in the river
बल्दीराय क्षेत्र में नदी के किनारे घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूरे भंजन शुक्ल गांव में अवैध रूप से शराब बनाए जाने की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम पहुंची पुलिस व आबकारी टीम को देखकर एक अधेड़ ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। शुक्रवार को एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एसडीआरएफ टीम को गोमती नदी में प्रौढ़ की तलाश के लिए उतारा है। देर शाम तक प्रौढ़ का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

बल्दीराय थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी और आबकारी विभाग की टीम बृहस्पतिवार की शाम क्षेत्र के पूरे भंजन गांव में नदी किनारे अवैध रूप से शराब बनाए जाने की सूचना पर छापा मारा। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम नदी किनारे शराब की भट्ठियां और लहन को नष्ट करा रही थी। आरोप है कि इसी बीच बरासिन गांव निवासी जयश्री (55) ने बचने के लिए गोमती नदी में छलांग लगा दिया। देर शाम तक जब जयश्री वापस घर नहीं पहुंचे तो परिवारीजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नाव के सहारे जयश्री की खोजबीन शुरू की। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को देखकर जयश्री नदी में कूदे हैं।
विज्ञापन

डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने शुक्रवार को एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव को मौके पर जांच के लिए भेजा। एएसपी को जयश्री के पुत्र सोहनलाल और भाई नींबूलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वे नदी के किनारे पेड़ से लकड़ी और पत्ते तोड़ने जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस ने जयश्री को पकड़ने के लिए दौड़ाया था, जिससे बचने के लिए वह नदी में कूद गए। डीआईजी/एसपी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि बल्दीराय थानाध्यक्ष और आबकारी टीम अवैध शराब बनाने वालों को पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस ने मौके पर लहन और शराब की भट्ठियां नष्ट कराई हैं। जिस स्थान पर जयश्री नदी में कूदा है, वह छापा मारी वाले स्थान से काफी दूर है। जयश्री की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम नदी में उतरी है। उसकी तलाश की जा रही है। परिवारीजनों के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed