फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   job

क्षेत्रीय वनाधिकारी बने मेधावी

Fri, 26 Mar 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
job
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी (एसीएफ/आरएफओ) 2019 के घोषित अंतिम परिणाम में जिले के तीन होनहारों ने सफलता हासिल की है। मेधावियों की सफलता पर उनमें परिवारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

यूपीपीएससी ने सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा-2019 की भर्ती पीसीएस-2019 का नतीजा बुधवार की देर शाम घोषित हो गया। परीक्षा में कादीपुर के बरवारीपुर निवासी निखिल का चयन रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर हुआ है। निखिल द्विवेदी को प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त हुआ है। निखिल के बड़े भाई रविशंकर जिला पंचायतराज अधिकारी एवं निर्भय द्विवेदी रेलवे में टेक्निकल ऑफिसर हैं। निखिल के चयन से परिवार एवं गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

लंभुआ के चौकिया गांव निवासी अभिषेक सिंह का चयन क्षेत्रीय वन अधिकारी के पद पर हुआ है। उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता अर्जित की है। अभिषेक मौजूदा समय में प्रदेश सरकार के नियुक्ति विभाग में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक को प्रदेश में 44वीं रैंक हासिल हुई है। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक चाचा चित्रसेन सिंह व चाची रेखा सिंह को दिया है। कुड़वार क्षेत्र के भदहरा गांव निवासी कपिलदेव सिंह ने क्षेत्रीय वनाधिकारी के पद पर चयनित होकर परिवार व जिले का मान बढ़ाया है। कपिलदेव के पिता अमर बहादुर सिंह राजस्व निरीक्षक रहे चुके हैं। उनकी मां पुष्पा सिंह जूनियर हाईस्कूल बीवीगंज की प्रधानाध्यापिका हैं। कपिलदेव वर्तमान समय में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed