फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jewelery worth lakhs stolen from bullion shop while masked

Sultanpur News: नकब लगाकर सराफा दुकान से लाखों के जेवर चोरी

Sat, 10 Aug 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from bullion shop while masked
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कोतवाली से महज पांच सौ मीटर दूर बगिया चौराहे के बगल पीढ़ी रोड पर स्थित सराफा दुकान से बृहस्पतिवार की रात चोरों ने नकब लगाकर लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उठा ले गए।
विज्ञापन



जयसिंहपुर बाजार निवासी दीपेंद्र कुमार अग्रहरि की श्रेया ज्वेलर्स नाम से आभूषण और बर्तन की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात चोर नकब लगाकर दुकान में घुसे। दीपेंद्र के मुताबिक चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखा दो सौ ग्राम सोना, पांच किलोग्राम चांदी व आठ हजार रुपये पार कर दिए। शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी पार कर दिए। चोरी होने की सूचना पर पुलिस अफसर भी सकते में आ गए।
विज्ञापन



पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की है। हालांकि, शुक्रवार की देर शाम तक चोरों के बारे में ठोस जानकारी पुलिस को नहीं मिल सकी। दीपेंद्र के पिता कृष्ण कुमार अग्रहरि व्यापार मंडल व भाजपा के पदाधिकारी भी हैं। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वारदात का राजफाश किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed