फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jewelery and cash worth Rs 24 lakh stolen from two houses

दो घरों से 24 लाख के जेवरात व नकदी चोरी

Wed, 04 Aug 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth Rs 24 lakh stolen from two houses
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बीबीपुर शुक्ल व राघवपुर गांव में चोरों ने मंगलवार रात दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से करीब 24 लाख के जेवरात व नकदी समेट ले गए। बुधवार सुबह घर से दूर टूटे हुए बक्से मिले। इंस्पेक्टर ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर शुक्ल गांव निवासी राम कुमार वर्मा मंगलवार रात सपरिवार घर में सो रहे थे। महिलाएं छत पर सो रही थीं जबकि पुरुष बरामदे में थे। देर रात घर में दाखिल हुए चोर अलमारी व कई बक्से तोड़कर उसमें रखे 35 हजार की नकदी के साथ ही करीब 16 लाख के जेवरात उठा ले गए। घर में रखी बंदूक भी तोड़ दी और कुछ कारतूस उठा ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना भी इसी कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव की है। गांव निवासी घिसियावन विश्वकर्मा भी मंगलवार रात सपरिवार सो रहे थे। देर रात चोर घर में दाखिल हुए और तीन कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी खोल ली जबकि दो बक्सा उठाकर दूर ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे करीब आठ लाख के जेवरात और 24 हजार की नकदी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर इंस्पेक्टर हीरा सिंह फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड के साथ दोनों जगहों पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने परिवारीजनों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की, वहीं फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किये। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों घरों में चोरी हुई है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed