फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ITBP soldier tortured by sub inspector

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवान को दरोगा ने पट्टे से पीटा

Wed, 03 Jul 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
ITBP soldier tortured by sub inspector
सुल्तानपुर। बांस काटने के विवाद में पुलिस ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस में तैनात जवान और उसके भाई को लॉकअप में डालकर पट्टे से पीटा। उसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों का शांति भंग के अंदेशे में चालान कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट से छूटने के बाद बुधवार को एसपी से मिलने पहुंचा जवान फफक पड़ा। एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के रामनगर पुलिस चौकी से जुड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के पूरेभाव मजरे गोडवा निवासी मुश्ताक अहमद भारत तिब्बत सीमा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। हाल ही में उनका तबादला अरुणाचल प्रदेश के 54 बटालियन भातुक पांग से 46 बटालियन रायबरेली में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले मुश्ताक को 16 दिन की जर्नी पीरियड की छुट्टी मिली है। वे 30 जून को गांव पहुंचे थे। एक जुलाई की शाम चार बजे मुश्ताक और उनके भाई अशफाक कोठ से बांस काट रहे थे।
पड़ोसी ने उन्हें बांस काटने से मना कर दिया था। पड़ोसी की सूचना पर राम नगर चौकी इंचार्ज अनुपम नीरज पुलिस के साथ पहुंचे और मुश्ताक और उनके भाई अशफाक को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर पहुंच गए।
दोनों भाइयों को रात भर एसआई ने लॉकअप में रखा और मंगलवार को लॉकअप से बाहर निकालकर पट्टे से पिटाई की। एसआई ने दोनों भाइयों को शांति भंग के अंदेशे में चालान भी कर दिया।

देर शाम दोनों भाई एसडीएम कोर्ट से छूटे। बुधवार को एसआई की ज्यादती की शिकायत लेकर मुश्ताक एसपी हिमांशु कुमार से मिले और उन्हें पूरी घटना बताई।
उन्होंने एसपी को अपनी चोटें दिखाईं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है। कहा कि जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed