फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   IT officials raid teacher's house, question him for eight hours

Sultanpur News: शिक्षक के घर आईटी अधिकारियों का छापा, आठ घंटे तक की पूछताछ

Tue, 15 Jul 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
IT officials raid teacher's house, question him for eight hours
मोलनापुर में छापे के दौरान खड़े आयकर अ​धिकारियों के वाहन।   -संवाद
सुल्तानपुर। परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक के घर सोमवार सुबह आईटी अधिकारियों ने छापा मारा। करीब आठ घंटे तक पूछताछ के बाद लाखों रुपये के फर्जी रिटर्न दाखिल करने के कागजात जब्त किए गए। टैक्स छूट के लिए राजनीतिक दलों को चंदा देने समेत अन्य तरीकों के बारे में अधिकारियों ने जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


शिक्षक की ईमेल आईडी को लॉक करते हुए कागजात अपने कब्जे में लेकर टीम लखनऊ चली गई। बताया जाता है कि पूछताछ में शिक्षक ने फर्जी आयकर रिटर्न दाखिल कराने की बात स्वीकारी है। वह कई वर्षों से शिक्षकों के आयकर रिटर्न दाखिल कराने का काम करता रहा है। छापे की कार्रवाई से जिले में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आयकर विभाग लखनऊ के संयुक्त निदेशक विनीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शिक्षक राम जनम यादव को जयसिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय सपाही से पकड़ लिया। इसके बाद कूरेभार ब्लॉक क्षेत्र में तैनात शिक्षिका विमलेश को भी टीम ने साथ ले लिया। दोनों को लेकर टीम शिक्षक राम जनम के घर मोलनापुर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर अधिकारियों की टीम ने दोनों से बंद कमरे में करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पूछताछ में पहले शिक्षक राम जनम यादव इन्कार करता रहा लेकिन तलाशी में घर से बड़ी संख्या में फर्जी आयकर रिटर्न दाखिल कराने के कागजात मिलने के बाद उसने सच स्वीकार कर लिया।

तलाशी के दौरान आयकर टीम को शिक्षक की ईमेल आईडी में भी फर्जी रिटर्न दाखिल कराने के सुबूत मिले हैं। पता चला है कि शिक्षक करीब दो दशक से रिटर्न दाखिल करने वालों से सौदेबाजी करके फर्जी रिटर्न दाखिल कराकर कटौती की गई धनराशि को वापस दिलाता आ रहा है।

इस धंधे से उसने लाखों रुपये की चोट आयकर विभाग को पहुंचाई है। साक्ष्य मिलने के बाद टीम ने दर्जनों फाइलों को अपने कब्जे में ले लिया। ईमेल आईडी को लॉक करते हुए टीम ने बुलावे पर शिक्षक को लखनऊ कार्यालय उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद टीम लखनऊ लौट गई।



बोगस रिटर्न के मिले हैं साक्ष्य
लखनऊ की टीम ने विपिन कुमार के नेतृत्व में शिक्षक के घर छापा डाला था। छापे में शिक्षक राम जनम के घर से बोगस रिटर्न के काफी कागजात मिले हैं। उसकी ईमेल आईडी में फर्जी रिटर्न दाखिल कराने के सुबूत मिले हैं। आरोपी पर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
-अभिषेक यादव, अपर आयकर निदेशक, रेड विंग, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed