फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Irregularity of Rs 3.20 lakh found in investigation of hand pump rebar

Sultanpur News: हैंडपंप रीबोर की जांच में मिली 3.20 लाख की अनियमितता

Wed, 20 Nov 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Irregularity of Rs 3.20 lakh found in investigation of hand pump rebar
सुल्तानपुर। करौंदीकलां के नरायनपुर नागनाथपुर में ग्राम पंचायत की ओर से दिखाए 15 हैंडपंपों के रीबोर की पोल जांच में खुल गई है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता की जांच में हैंडपंपों के रिबोर में करीब 3.20 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता पाई गई है। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने ग्राम पंचायत में इंडिया मार्का- टू हैंडपंप रीबोर इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बीते वर्ष खंड विकास अधिकारी व डीएम से शिकायत की थी। उन्होंने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव पर फर्जी कार्य दर्शाकर करीब सवा पांच लाख रुपये हड़प लेने का आरोप लगाया था। इस पर खंड विकास अधिकारी ने एडीओ से जांच करवाई थी। एडीओ की जांच में एक ने हैंडपंप की स्वयं अपने खर्च से मरम्मत कराना बताया।
विज्ञापन

एडीओ ने अन्य हैंडपंपों की जांच करते हुए पंचायत सचिव से कई बार इसका रिकॉर्ड मांगा, लेकिन पंचायत सचिव वीर बहादुर कोई साक्ष्य व रिकॉर्ड नहीं दे सके। इस पर एडीओ पंचायत ने तीन लाख 20 हजार वित्तीय अनियमितता बरते जाने की रिपोर्ट भेज दी। बीडीओ ने इसकी रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी है। रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं किए जाने व अन्य मामलों की जांच नहीं कराए जाने पर शिकायतकर्ता राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने दोबारा डीएम से शपथ पत्र के साथ शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया है। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह में जांच करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। दोबारा आदेश से प्रधान व पंचायत सचिव सकते हैं। सीडीओ अंकुर कौशिक ने कहा कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed