{"_id":"670c3feb0234b7752a0eb294","slug":"invitation-rath-yatra-left-for-vijethua-mahotsav-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-120699-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विजेथुआ महोत्सव के लिए रवाना हुई आमंत्रण रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विजेथुआ महोत्सव के लिए रवाना हुई आमंत्रण रथ यात्रा
Mon, 14 Oct 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
यात्र का स्वागत करते सदर विधायक व अन्य
सूरापुर (सुल्तानपुर)। विजेथुआ महावीरन धाम पर 26 अक्तूबर से पांच दिवसीय विजेथुआ महोत्सव का आयोजन किया गया है। शनिवार को धाम पर पूजन अर्चन कर महोत्सव के लिए आमंत्रण रथ यात्रा को रवाना किया गया।
विजेथुआ महोत्सव आमंत्रण रथ यात्रा का शुभारंभ आयोजक विवेक तिवारी, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, अंबरीश मिश्र आदि की मौजूदगी में किया गया। पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ महावीर धाम से निकली 14 दिवसीय आमंत्रण रथ यात्रा करीब डेढ़ बजे प्राचीन पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर भवानीपुर पहुंची। मंदिर के पुजारी सानू पाठक, व्यवस्था प्रमुख सुरेश गुप्ता, पूर्व प्रधान राधेश्याम सिंह ने रथ यात्रा का स्वागत किया।
विजेथुआ महोत्सव में स्वामी रामभद्राचार्य की हनुमत कथा के संदेश को जन-जन तक प्रसारित करेगी। यात्रा 25 अक्तूबर तक प्रतिदिन भ्रमण करेगी। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, कस्बों के साथ पड़ोसी जनपदों अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर व प्रतापगढ़ में भी भ्रमण करेगी। 30 अक्तूबर को हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले दीपोत्सव और भजन गायक लखवीर सिंह लक्खा अपनी प्रस्तुति देंगे।