फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   investers

Sultanpur News: 960 करोड़ के एमएसएमई से 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Fri, 03 Feb 2023 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
investers
सुल्तानपुर। इंवेस्टर्स समिट में जिले के उद्यमियों की पहली पंसद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग बना है। इस क्षेत्र में उद्यमियों ने 959.60 करोड़ रुपये निवेश करने प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

इसके लिए 99 उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस क्षेत्र में उद्योग धंधों की स्थापना हो जाने पर 9,886 बेरोजगारों के लिए रोजगार के द्वार खुल जाएंगे। इसके अलावा दुग्ध उत्पादन, उर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, वुडस फर्नीचर, फ्लोर मिल, ऑटो पार्ट्स के क्षेत्र में उद्योग लगाने को उद्यमी तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार की ओर से उद्योग धंधों की स्थापना कराकर लोगों को रोजगार के साधन मुहैया कराने के लिए शुरू की गई इंवेस्टर्स समिट में निवेश करने के लिए जिले के बड़ी संख्या में उद्यमी आगे आ रहे हैं। निवेश के प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद उद्यमियों और सरकार के बीच एमओयू (मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के उद्यमियों की पहली पसंद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग बना है। इस क्षेत्र के उद्यमियों ने 959.60 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए 99 उद्यमियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस क्षेत्र में उद्योग धंधों की स्थापना हो जाने पर 9,886 बेरोजगारों के लिए रोजगार के द्वार खुल जाएंगे।
इसके अलावा दुग्ध उत्पादन, उर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, वुड फर्जीचर को उद्यमी तरजीह दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार बड़ी संख्या में युवा उद्यमी निवेश करने के लिए आगे आए हैं। इससे इंवेस्टर्स समिट में निवेश करने का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के प्रधान मो. सकलैन ने बताया कि शहर के व्यापारी केशव अग्रवाल ने राइस मिल की स्थापना कराने के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया है।
इसमें 115 लोगों को रोजगार मिलेगा। हरिहर प्रसाद श्रीवास्तव ने आयरन स्टील फेब्रिकेशन के लिए 50 करोड़ निवेश करने का एमओयू किया है। इसमें 55 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान लगाया गया है।
व्यापारी पुनीत भालोटिया ने बायो डीजल का कारखाना खोलने के लिए 50 करोड़ रुपये का निवेश करने के प्रस्ताव पर एमओयू किया है। इससे 75 लोगों को रोजगार मिलेगा। वुड फर्नीचर का कारखाना खोलने के लिए अरविंद सिंह ने 50 करोड़ के एमओयू पर हस्ताक्षर किया है।
उनके कारखाने की स्थापना हो जाने पर 115 लोगों को रोजगार मिलेगा। महिमा शंकर द्विवेदी के विकल्प काढ़ा व च्यवनप्राश के लिए 50 करोड़ रुपये निवेश करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इससे 100 लोगों को रोजगार मिल जाएगा। एमएसएमई के अलावा दुग्ध उत्पादन के लिए छह उद्यमियों ने 101 करोड़ रुपये निवेश करने के प्रस्ताव पर एमओयू किया है।

इससे स्थापित होने वाली दूध डेयरी से 355 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान लगाया गया है। पवन सिंह ने अनाज का गोदाम खोलने के लिए पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया है। इससे 20 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, वुड फर्नीचर को उद्यमी ज्यादा तरजीह दे रहे हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed