{"_id":"9a1865e997237642d568a7a21c6788ab","slug":"inter-college-building-inaugurated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज भवन का लोकार्पण
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक भादर के टीकरमाफी में 69.27 लाख की लागत से बने राजकीय इंटर कॉलेज भवन का शनिवार को भू-तत्व एवं खनिकर्म मंत्री ने लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री ने कॉलेज के प्रधानाचार्य व अभिभावकों की मांग पर कॉलेज में दो इंडिया मार्का हैंडपंप, इंटरलॉकिंग सड़क सहित कई घोषणाएं भी की।
विज्ञापन
ब्लॉक भादर की ग्राम पंचायत टीकरमाफी में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पहल पर वर्ष 1987 में एक राजकीय हाईस्कूल की स्थापना हुई थी। प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2009 में इसे इंटर कॉलेज बना दिया गया। इंटर कॉलेज होने से छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने से जगह कम पड़ने लगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा महकमे की ओर से इंटर कॉलेज भवन की मांग शासन से की गई। शासन से वर्ष 2012-13 में इस भवन की स्वीकृति मिलने के साथ ही भवन निर्माण के लिए 69.27 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए। शनिवार को स्थानीय विधायक/भू-तत्व एवं खनिकर्म मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य व अभिभावक संघ अध्यक्ष विश्वनाथ यादव आदि की मांग पर मंत्री ने दो हैंडपंप, मेन गेट से नए भवन तक इंटरलॉकिंग, साइकिल स्टैंड के लिए टीन शेड और जल्द ही और शिक्षकों की तैनाती कॉलेज में कराने का आश्वासन दिया।
बच्चों को बैठने के लिए मंत्री ने दो लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में डीआईओएस डॉ. ओपी मिश्र, प्रधानाचार्य डॉ. फूलकली गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह पिंटू, रमाशंकर सिंह, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।