फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Integrated special secondary school to be built in Palhipur

Sultanpur News: पलहीपुर में बनेगा समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय

Sun, 08 Dec 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 08 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Integrated special secondary school to be built in Palhipur
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड के पलहीपुर में जिले का पहला समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय खुलेगा। दिव्यांगजन कल्याण निदेशक के निर्देश पर प्रशासन ने विद्यालय की स्थापना के लिए दो हेक्टेयर निशुल्क भूमि उपलब्ध करा दी है। भूमि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से बजट जारी होने के बाद विद्यालय का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

भाजपा विधान परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में दिव्यांगों की शिक्षा के लिए कॉलेज स्थापना की पहल की है। उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र देते हुए जिले में दिव्यांग छात्रों के लिए एक कॉलेज की स्थापना कराए जाने की मांग की थी। रिपोर्ट पर शासन ने कक्षा छह से कक्षा 12 तक समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के स्थापना की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

प्रशासन के निर्देश पर सदर तहसील के पलहीपुर ग्राम पंचायत में राजस्व विभाग ने ग्राम समाज की दो हेक्टेयर भूमि विद्यालय के लिए खोज ली है। भूमि मिलने के बाद जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। दिव्यांग छात्रों के लिए इंटर कॉलेज की स्थापना के आसार बन गए हैं। विभाग के मुताबिक, शासन में प्रस्तावित भूमि की स्वीकृति के बाद धनराशि जारी होने पर दिव्यांग विद्यालय का निर्माण होगा। यह जिले का पहला दिव्यांग विद्यालय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट..
560 दिव्यांग छात्रों के लिए मिली कॉलेज की स्वीकृति
विभाग के मुताबिक शासन ने 560 दिव्यांग छात्रों के लिए विद्यालय स्थापना की स्वीकृति दी है। इसके तहत दिव्यांग छात्रों के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसमें कॉलेज स्टाफ के साथ ही छात्रों के रहने की व्यवस्था होगी। प्रशासन की ओर से खोजी गई भूमि पर आवागमन की सुविधा है।

प्रस्तावित भूमि की स्वीकृति के बाद बनेगा एस्टीमेट
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय स्थापना की स्वीकृति मिलने के बाद भूमि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। अब शासन की ओर से सारी प्रक्रिया की जानी है। प्रस्तावित भूमि की शासन से मंजूरी के बाद निर्माण का एस्टीमेट बनेगा। इसके बाद धनराशि जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed